सोशल मीडिया पर हमदर्दी भी जबरी वसूली जा रही है !



सोशल मीडिया पर हमदर्दी भी जबरी वसूली जा रही है !
सीरिया में बच्चों पर ज़ुल्म की जो तस्वीरें और वीडियो की बाढ़ सी आ गयी है उसमें netizens और WhatsAppians से हमदर्दी भी उलाहनों और तानों के साथ वसूली जा रही है - श्रीदेवी का गम मनाने वालों सीरिया के बच्चों की तरफ देखो या अगर आप का मन क्रिकेट से भर गया हो तो सीरिया के बच्चों की तरफ भी देखो ! आदि आदि .....................
सीरिया में हवाई हमलों बमबारी से जो बच्चे हालाक हुए ज़ख़्मी हुए या खौफ़जादा हुए उसको देखने उसके आकलन की बहुत ज़रुरत है और ग्राउंड रियलिटी भी देखने की ज़रुरत है कि वहां बाग़ी आतंकवादी इस्लामिस्ट ग्रुप वहाँ के नागरिकों को किस तरह बंधक बनाए हुए हैं उन्हें शील्ड बनाए हुए हैं और कैसे असली नकली फोटो और वीडियो पोस्ट करवा रहे हैं I
और सिर्फ सीरिया नहीं पलेस्टाइन और म्यांमार में क्या हो रहा है , इराक में क्या हुआ , अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में क्या हो रहा है , वियतनाम क्यूबा में क्या हुआ और और तो और हिरोशिमा नागासाकी में क्या हुआ सब कुछ सामने आना चाहिए और अन्तर्राष्ट्रीय अदालतों में अपराधियों को चाहे वे राष्ट्रपति हों या तानाशाह दण्डित किया जाना चाहिए !

Comments

Popular posts from this blog

परिवार में अपराधी

भाजपा, अगर हुकूमत करनी है तो मुगलों से सीखो अंग्रेजों से सीखो !

ट्रम्प व मोदी का मुस्लिम द्वेष और सच्चा इस्लाम