श्रीदेवी की अकाल दुःख:द मृत्यु और युद्ध ग्रस्त सीरिया के हिंसक चित्र एवं विडियो
श्रीदेवी की अकाल दुःख:द मृत्यु और युद्ध ग्रस्त सीरिया के हिंसक चित्र एवं
विडियो
श्रीदेवी की अकाल दुःख:द मृत्यु के परिप्रक्ष में देश के शिक्षित वर्ग को यह उलाहना देना कि आप
को श्रीदेवी की अकाल दुःख:द मृत्यु पर तो बहुत दुःख है और सीरिया में जो बच्चे
हिंसा और बमबारी का शिकार हो रहे हैं उनसे कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है बहुत ही गलत
शिकायत है और ऐसा कहने वालों के खोट को ही ज़ाहिर करता है !
सीरिया, पलेस्टाइन और म्यांमार में जो हिंसा हो रही है उस से हर एक को चिंता
भी है और असहाय स्थिति भी है - इन स्थानों पर जो हिंसा का शिकार हैं वे स्वयं
हिंसा और दमन के धर्म को मानते हैं और जहां भी अवसर मिलता है दूसरों को हिंसा और
दमन का शिकार बनाते हैं I
सीरिया में जो हो रहा है उसके लिए इजराइल ज़िम्मेदार नहीं है - वहाँ एक बगावत
है हुकूमत के खिलाफ क्योंकि शासक शिया है और सुन्नी बागी ग्रुप - ISIS और मुस्लिम
ब्रादरहुड को यह गवारा नहीं है !
बागी ग्रुप का साथ सऊदी हुकूमत और अमेरिका दे रहा है और शिया शासक का साथ ईरान
और रूस दे रहा है I
इसलिए मीडिया पर हिंसा के शिकार बच्चों के चित्रों और वीडियो की भरमार है और
इनमें कुछ चित्र अन्य हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों के भी हैं और फोटोशोप्ड भी हैं I
शिया सत्ता के विरुद्ध बगावत कोई आज की बात नहीं नही - अब्बासी खलीफा के समय
मिश्र में इसमाएली शियों की फातमी हुकूमत कायम हुयी थी जिसने क़हिरा नगर बसाया था
और अल अज़हर युनिवेरसीटी स्थापित की थी और सभ्यता के शिखर पर थी उसे खत्म करने के
लिए सुन्नी उलेमा मंगोल बादशाह हलाकू के पास गए थे और नतीजे में हलाकू आया उसने
फातमी हुकूमत भी ख़त्म की और अब्बासी खलीफा को भी ख़त्म किया I
Comments
Post a Comment