कट्टरवाद का तोड़ कट्टरवाद तो नहीं !
कट्टरवाद का तोड़ कट्टरवाद तो नहीं !
आज की दुनिया के सामने जो दो बड़े संकट - अपराधीकरण और लूट
जिसमें सभ्य समाज के बड़े बड़े लोग तल्लीन हैं बताया पर मैं यह भी समझता हूँ कि आधी
से अधिक दुनिया मुस्लिम आतंकवाद और कट्टरवाद को ही दुनिया के सामने सब से बड़ा खतरा
समझती है !
मुस्लिम आतंकवाद और
कट्टरवाद का तोड़ जवाबी आतंकवाद और कट्टरवाद नहीं बल्कि तर्क , विज्ञान और
मानवतावाद है - Truth और Good से ही मुस्लिम आतंकवाद और कट्टरवाद को परास्त किया
जा सकता है !
भारत में विकृत
मानसिकता वाले लोगों ने जो संघ बनाया वह अपने ही देश में आतंकवादी हमले करवाने लगा
ताकि आम जनता मुसलामानों से घृणा करे और अनेकों निर्दोष मुस्लिम युवा को जेलों में
डाल दिया गया और कुछ का fake encounter भी कराया गया - जब गुजरात छोड़ कर हर जगह और
केंद्र पर कांग्रेस शासन था या प्रदेश में सपा या बसपा शासन था I संघ सफल रहा और
आज भाजपा सत्तारुढ़ है - जबकि 1950 से आम शिक्षित हिन्दू जन संघ को नकार चुका था और
कांग्रेसी या कम्युनिस्ट था I
आज जो भी समस्या है -
राम मंदिर, आरक्षण, EVM, FDI, GST, Aadhaar और जनता के पैसों से खिलवाड़ और
पूंजीपतियों को लाभ देना यह सब कांग्रेस ने ही शुरू कराया I और कांग्रेस की जगह
जातिवादी नेता उभर कर आये जिन्होंने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार का रास्ता
चुना I इस तरह आम शिक्षित सवर्ण के पास भाजपा के सिवा कोई विकल्प है भी नहीं जब तक
स्वस्थ विचारों के साथ एक नया संगठन और एक नयी पार्टी न बनायी जाए - मेरे सभी लेख
उस स्वस्थ मानसिकता से परिचित कराने का प्रयास हैं I
मुस्लिम कट्टरवाद और
आतंकवाद ने यहूदी और ईसाई कट्टरवाद की भी जड़ें मज़बूत की हैं लेकिन एक बड़ा अंतर है
- आम हिन्दू कट्टर नहीं है उसका कट्टरवाद केवल प्रतिक्रिया है जबकि मुस्लिम
कट्टरवाद न भी होता यहूदी और ईसाई कट्टरवाद तब भी होते और उनका लक्ष्य भी बल और
हिंसा द्वारा दूसरों का दमन है I
कट्टरवाद का तोड़ वैज्ञानिक
और दार्शनिक सत्य से है :
1 कोई नहीं जानता और न
जान सकता है कि ईश्वर है कि नहीं और इस दुनिया से परे कोई दुनिया और इस जीवन के
बाद कोई जीवन है भी कि नहीं !
2 हर एक जो मानना चाहे माने बिना किसी के मामले
में हस्तक्षेप किये बिना और किसी को डिस्टर्ब किये बिना I
3 पूरी दुनिया में
यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ़ ह्यूमन राइट्स 1948 सही अर्थों में लागू किया जाए I
4 इस सृष्टि का आरंभ 13.7 अरब वर्ष पूर्व बिग
बैंग से हुआ था
5 सौर मंडल और पृथ्वी का जन्म 6 अरब वर्ष पूर्व
हुआ था
6 धरती पर 3 लाख पूर्व के नारी कंकाल
"लूसी" से हम सब जेनेटिक लिंक्ड हैं
7 आधुनिक मानव 2 लाख पूर्व विकसित हुआ
8 10000 वर्ष पूर्व से सभ्यता का विकास आरम्भ हुआ I
आइये हम सब सत्य की खोज करें और जो अच्छा है उसे
स्थापित करें !
ASTHA -
Association of Social Thinkers and Activists - आप manesiro@gmail.com पर ई मेल
करें - आपको सामाजिक पुनर्निर्माण Year Book 2018 का ड्राफ्ट प्रेषित किया जाएगा -
आप अपने बहुमूल्य विचार इसमें अंत में अंकित कर मुझे पुनर्प्रेषित करें - सभी के
विचार संकलित कर के वर्ष 2018 जनवरी मास
के अंत तक इस पुस्तक को प्रकाशित किया जाएगा I इस प्रकार वर्ष प्रति वर्ष यह क्रम
चलता रहेगा I
ASTHA एक
ऑनलाइन संगठन है जो नि:शुल्क है और कभी
कोई फीस नहीं लेगा - सिर्फ सत्य और ज्ञान की शक्ति से आम नागरिकों को जागृत कर के
देश और दुनिया बदल देगा - आप केवल ईमेल द्वारा जुड़े रहें और अपनों को जोड़ें I इन विचारों
को समझें और आगे बढ़ाएं - इन पोस्टों को
शेयर करें I
Comments
Post a Comment