धर्मांध कट्टरवादी मुसलमान कैसे खुद जहन्नुम में पहुंचेंगे ?
धर्मांध कट्टरवादी मुसलमान कैसे खुद जहन्नुम में
पहुंचेंगे ?
धर्मांध कट्टरवादी मुस्लमान जो कुछ मानते हैं वह
सब सही होते हुए भी यह सब जहन्नम में पहुँच जायेंगे - यह समझते हैं मुस्लिम परिवार
में जन्म लेने के कारण उनका अल्लाह और उनका नबी उन्हें जन्नत अता कर देगा I
अपनी अध्यात्मिक अंतर्दृष्टि से मुझे पूरी तरह
विश्वास है कि यह सब कट्टर मुसलमान , इनके बड़े बड़े मौलान और स्कॉलर सब जहन्नम में
जायेंगे अगर यह इंसानियत और मुहब्बत के रास्ते पर नहीं हैं और किसी भी परिवार में
जन्म लेने वाले किसी भी धर्म जाति के लोग या जो अपने को नास्तिक कहते हैं अगर वे
इंसानियत और मुहब्बत के रास्ते पर हैं जन्नत जायेंगे !
मुसलमान अच्छी तरह जानते हैं कि यहूदियों ने ईसा
मसीह और मुहम्मद स० का तिरस्कार और अपमान किया था और ईसाइयों ने मुहम्मद स० का
तिरस्कार और अपमान किया था - इसलिए वे लोग जहन्नम में जायेंगे - बस यही बात इन
कट्टर मुसलामानों , इनके मौलानाओं और स्कालरों पर भी सही साबित होगी !
कुरान में एक जगह लिखा है यहूदियों को मौत के
पहले ईसा पर ईमान लाना होगा ! बाइबिल में
ईसा मसीह अपने प्रिय शागिर्द से बताते हैं - तुम में से एक मुझे गिरफ्तार करवाएगा
और मुझे गिरफ्तार करने वाले सुबह तड़के आयेंगे उस समय मुर्ग बोलेगा और तुम मेरा दो
बार इनकार करोगे !
बस ऐसा ही होगा इन कट्टर मुसलामानों , इनके
मौलानाओं और स्कालरों के साथ !
जैसे ही इनकी मौत होगी यह दूसरी दुनिया में जाने
वाले होंगे बीच के अंतराल में 'उन' से मुलाक़ात होगी और यह सब उनका तिरस्कार और
अपमान करेंगे क्योंकि अपने अहंकार में वे 'उन्हें' कोई घटिया व्यक्ति समझेंगे - यह
'उन' स्वयम मुहम्मद स० , मौला अली अ० और इमाम मेहदी अ० होंगें !
जो शिया बहुत अज़ादारी और इमाम मेहदी अ० के जुहूर
की बात करते हैं और नेकी , इंसानियत और मुहब्बत के रास्ते पर नहीं हैं और उनके
जैसे मौलाना और अय्तोल्लाह इन सब का अंजाम भी वही होगा !
अगले पल यह सब कर्बला के मैदान में पहुंचा दिए
जायेंगे - यह सब फ़ौरन यज़ीद के फतह होते लश्कर में शामिल हो जायेंगे और इमाम हुसैन
अ० और उनके अपनों पर वार करेंगे !
इसके बाद यह जुहूरे मेहदी अ० के टाइम स्पेस में
पहुंचा दिए जायेंगे और इमाम मेहदी अ० स० से जंग करेंगे और वासिल जहन्नम होंगे !
इस तरह कट्टर मुसलमान और शिया और उनके मौलाना
अय्तोल्लाह और स्कालर अपने अंजाम पर पहुंचेंगे !
इंसानियत और मुहब्बत पर चलने वाले मुसलमान और सब
इंसान चाहे जो धर्म जाति हो चाहे ज़िन्दगी भर अपने को नास्तिक कहते रहे हों - मौत
के उस अंतराल में 'उनको' फ़ौरन पहचान जायेंगे - उनके दामन से लिपट जायेंगे और
कर्बला के टाइम स्पेस में पहुँचते ही इमाम हुसैन अ० और उनके अपनों के सामने खड़े हो
कर होने वाले वार को रोकेंगे और फिर इमाम मेहदी अ० के टाइम स्पेस में जा कर उनकी
नुसरत करेंगे और जन्नत में पहुँच जायेंगे !
इसलिए आधुनिक शिक्षित मुस्लिम मित्रों
धर्मान्धता कट्टरवाद के खिलाफ खड़े होइए इंसानियत और मुहब्बत के रास्ते पर चलिए और
विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में बहुत बहुत आगे बढ़िये तभी आप निफाक छोड़ कर सच्चे इंसान
सच्चे मुसलमान बन सकेंगे और दुनिया का कोई भी इंसान चाहे जो धर्म हो या नास्तिक हो
सच्चा मुसलमान है अगर वह इंसानियत और मुहब्बत के रास्ते पर है - अल्लाह उसे अपना
रास्ता खुद दिखा देगा !
ASTHA -
Association of Social Thinkers and Activists - आप manesiro@gmail.com पर ई मेल
करें - आपको सामाजिक पुनर्निर्माण Year Book 2018 का ड्राफ्ट प्रेषित किया जाएगा -
आप अपने बहुमूल्य विचार इसमें अंत में अंकित कर मुझे पुनर्प्रेषित करें - सभी के
विचार संकलित कर के वर्ष 2018 जनवरी मास
के अंत तक इस पुस्तक को प्रकाशित किया जाएगा I इस प्रकार वर्ष प्रति वर्ष यह क्रम
चलता रहेगा I
ASTHA एक
ऑनलाइन संगठन है जो नि:शुल्क है और कभी
कोई फीस नहीं लेगा - सिर्फ सत्य और ज्ञान की शक्ति से आम नागरिकों को जागृत कर के
देश और दुनिया बदल देगा - आप केवल ईमेल द्वारा जुड़े रहें और अपनों को जोड़ें I इन विचारों
को समझें और आगे बढ़ाएं - इन पोस्टों को
शेयर करें I
Comments
Post a Comment