भारत के आधुनिक शिक्षित वर्ग के लिए एजेंडा



भारत के आधुनिक शिक्षित वर्ग के लिए एजेंडा
आप चाहे अपने को हिन्दू कहते हों या मुसलमान समझते हों - या सवर्ण , पिछड़ा या दलित समझते हों इन बातों को समझेंगे और मानेंगे तो आप दुनिया के सब से विकसित सभ्य व्यक्ति हो जायेंगे और आप का देश दुनिया का सब से विकसित सभ्य देश बन जाएगा I
1 पहली बात है विज्ञान के सत्य को आत्मसात करें :
सत्य क्या है ?इस सृष्टि का आरंभ 13.5 अरब वर्ष पूर्व बिग बैंग से हुआ था
सौर मंडल और पृथ्वी का जन्म 6 अरब वर्ष पूर्व हुआ था
धरती पर 3 लाख पूर्व के नारी कंकाल "लूसी" से हम सब जेनेटिक लिंक्ड हैं
आधुनिक मानव 2 लाख पूर्व विकसित हुआ
10000 वर्ष पूर्व से सभ्यता का विकास हुआ और कृषि आरम्भ हुयी I
2 हम इंसानों को अपने सुकून के लिए कुछ आस्था चाहिए और कुछ धर्म कर्म चाहिए इसलिए अपने अपने ढंग से पूजा व्रत तीर्थ और दान करना चाहिए और हर एक को हक है अपने हिसाब से ऐसा करने का I
3 आधुनिक शिक्षित वर्ग के लोगों को अपना एक संगठन बनाना चाहिए I इसके लिए ज़रूरी है कि आधुनिक शिक्षित वर्ग स्वयम को अवैध धन और अवैध यौन से बचाए - ड्रग्स और पोर्नो का इस्तेमाल न करे और बहतर है शराब भी न पिए क्योंकि शराब पीने वालों को कीमती नायाब विदेशी शराब का तोहफा दे कर आसानी से मित्र बनाया जा सकता है और फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाता है I
4 सत्ता में आने के बाद सभी अपराधी राजनीतिज्ञों, अधिकारियों, जजों , धर्म गुरुओं , अध्यात्मिक गुरुओं , मीडिया के लोगों और हर वर्ग के अपराधियों को बिना पक्षपात के जेल में डाला जाए और दण्डित किया जाए I
ट्रुथ कमीशन हर जिले में स्थापित किये जाएँ जिसमें अपराधी स्वयम अपना जुर्म कुबूल करें और मजलूम परिवारों से माफ़ी मांगें और प्रायश्चित करें - 1947 से आज तक के सभी अपराधियों- राजनीतिज्ञों, अधिकारियों, जजों , धर्म गुरुओं , अध्यात्मिक गुरुओं , मीडिया के लोगों आदि के अपराध को खोला जाए - जो जिंदा हैं उन्हें दण्डित किया जाए और जो मर गए हैं उन सब का वर्णन एक 'काली किताब' में दर्ज किया जाए I  
5 प्राकृतिक संपदाओं की लूट को रोका जाए और इनके उपयोग के लिए कमीशन स्थापित किया जाए जो निर्धारित करेगा कितना उपयोग किया जा सकता है I
6 प्रदूष्ण को रोका जाए और इस पर नियंत्रण के लिए कमीशन स्थापित किया जाए जो अनुमन्य सीमा निर्धारित करेगा I
7 यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ़ ह्यूमन राइट्स 1948 पूरी गंभीरता से लागू किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर बच्चा अपनी रूचि और योग्यता के क्षेत्र में निर्बाध आगे बढ़ सके और युवा लड़के लड़कियां ओनी पसंद आपसी सहमती से अपना जीवन साथी चुन सकें I  
8 देश में कट्टरवाद , साम्प्रदायिकता और जातिवाद फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में इंसानों के बीच नफरत भेद भाव फैलाना असंभव हो जाए I                                       
ASTHA - Association of Social Thinkers and Activists - आप manesiro@gmail.com पर ई मेल करें - आपको सामाजिक पुनर्निर्माण Year Book 2018 का ड्राफ्ट प्रेषित किया जाएगा - आप अपने बहुमूल्य विचार इसमें अंत में अंकित कर मुझे पुनर्प्रेषित करें - सभी के विचार संकलित कर के  वर्ष 2018 मार्च में इस पुस्तक को प्रकाशित किया जाएगा I इस प्रकार वर्ष प्रति वर्ष यह क्रम चलता रहेगा I
ASTHA एक ऑनलाइन संगठन है जो नि:शुल्क  है और कभी कोई फीस नहीं लेगा - सिर्फ सत्य और ज्ञान की शक्ति से आम नागरिकों को जागृत कर के देश और दुनिया बदल देगा - आप केवल ईमेल द्वारा जुड़े रहें और अपनों को जोड़ें I इन विचारों को समझें  और आगे बढ़ाएं - इन पोस्टों को शेयर करें I

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा, अगर हुकूमत करनी है तो मुगलों से सीखो अंग्रेजों से सीखो !

परिवार में अपराधी

ट्रम्प व मोदी का मुस्लिम द्वेष और सच्चा इस्लाम