आगे अँधेरा है - जागृति की ज़रुरत है



इस धोखे में जीवन न जीइयये कि अरबों खरबों वाले आप को और आपकी भावी पीढ़ियों को चैन से जीने देंगे ! पहले बात और थी जब 95 प्रतिशत लोग अपनी गरीबी में मस्त जीवन जी रहे थे और धर्म और अध्यात्म की छांव में जी रहे थे - आज का पूंजीपति उद्योगपति जो देशों के कानून से मुक्त मल्टीनेशनल कंपनियों का मालिक है और जिसके लिए जनता द्वारा चुनी सरकारें उस की रखैल बन जाती हैं - उसे आप का सब कुछ चाहिए                                  आप की ज़मीन वहाँ वह वह कारखाने लगाएगा जिनके प्रदूषण के कारण जिन्हें वह अपने देश में नहीं लगाएगा - आप की सरकार आप की ज़मीन खाली करा कर उसे मुफ्त ज़मीन देंगी, उसे मुफ्त बिजली देंगी या वह बिजली बिलों का भुगतान करेगा ही नहीं - आप के घरों से बिजली काट कर उसे बिजली दी जायेगी I
अगर आप किसी छोटे देश में रहते हैं तो  जब तक यह नहीं मालूम है कि आप के भू भाग के नीचे तेल या मिनरल है तब तक आप रह लीजिये और प्रजातंत्र में रह लीजिये - जिस दिन कुछ मालूम पड़ गया आप का भू भाग आतंकवाद और अलगाव वाद का नर्क बना दिया जाएगा और जो राजनीतिज्ञ या सेनानायक पूंजीपतियों के तलवे चाटने को और देश से तेल और मिनरल भेजने को राज़ी होगा तो उसे राजा या तानाशाह बना दिया जाएगा और अगर कोई कभी बगावत करे तो गुट की सेनायें उतरेंगी न्याय और मानव अधिकार के लिए और उस बागी हुए राजा तानाशाह को फांसी दे दी जायेगी I
अगर आप किसी बड़े देश में रहते हैं और वहाँ प्रजातंत्र है तो देश को आपसी नफरत और हिंसा में झोंक दिया जाएगा और कभी कोई पार्टी कभी कोई पार्टी सरकार बनाएगी पर सब बराबर से पूंजीपतियों के तलवे चाटेंगी और अगर कोई न करे तो या तो सत्ता गिर जायेगी या उसे आतंकवादी गुट का नाम दे कर उसको उसी के निवास में मरवा दिया जाएगा I
आप का बैंकों और इन्शुरन्स में जमा पैसा ही वह पूँजी है जो पूंजीपति निवेश करते हैं और उस कर्जे को अदा भी नहीं करते हैं - आप ही सभी उत्पादन और सेवाएँ बढ़ती कीमतों और दरों के साथ भुगतान करते हैं I मोबाइल कंपनियां आप से और अधिक लाभ लेने के लिए तरह तरह के हथकंडे करती हैं - बैंक ब्याज कम करते जाते हैं और हर बात का चार्ज लेते जाते हैं I
चलिए रूखा सूखा खा लेंगे उन्हें पैसा ले लेने दीजिये तो आप की बेटियाँ और आप के बच्चे सुरक्षित नहीं हैं - कुछ का अपहरण हो जाएगा और वे अन्तर्राष्ट्रीय ट्रैफिकिंग का शिकार हो जायेंगे और बाहर किसी अन्य देश में यौन गुलामी करेंगे पोर्नो में काम करेंगे और या तो ड्रग्स के आदी हो कर खुद जल्दी मर जायेंगे या मार डाले जायेंगे I बाकी यहीं ड्रग्स के आदी हो जायेंगे या पोर्नो देखते रहेंगे और कोई भी जीवन के उच्च आदर्श - विज्ञान कला साहित्य और संगीत को नहीं पहुँच सकेगा सिवाए घटिया और झूठी बातों के I
कुछ आतंकवादी संगठनों में चले जायेंगे और कुछ कट्टर साम्प्रदायिक संगठनों में शामिल हो कर हत्या और बलात्कार करेंगे I
ऑर्गन ट्रांसप्लांट के साथ मानव अंगों की चोरी भी शुरू हो जायेगी - राह चलते युवक युवतियां उठा लिए जायेंगे और अंग निकाल कर कुछ दिन बाद छोड़ दिए जायेंगे I
बस एक रास्ता है - जागृति का - जागिये और जगाइए - सादगी का जीवन अपनाइए उपभोग कम कर दीजिये - मल्टीनेशनल और बड़ी कंपनियों के उत्पादन इस्तेमाल न करिए - पोर्नो मत देखिये - ड्रग्स मत इस्तेमाल कीजिये - शौक़ में एक से अधिक मोबाइल आदि मत खरीदिये - घर में खाने पीने की चीजें बनाइये बच्चों को पैकेट्स वाली चीजें मत दीजिये - विज्ञान और उच्च साहित्य पढ़िए और अपने बच्चों को पढ़ाइये - सुबह जल्दी उठिए रात जल्दी सोइए - अपने बच्चों को आसमान ज़मीन दिखाइये पेड़ पौधे पशु पक्षी दिखाइए दिन और  रात दिखाइए सुबह दोपहर शाम दिखाइए - वास्तविकता से जुड़िये कृत्रिमता से बचिए -इसी में survival of fittest है - भावी पीढ़ी को बचाइये - धर्म जाति के भेद से बचाइये और बताइये हम सब एक प्रजाति Homo sapiens के सदस्य हैं I                                                                                              हम भारतवासी जो जानते हैं यह संसार यह जीवन कुछ नहीं है - पानी कर बुदबुदा अस मानस की जात  और जो जानते हैं रुपया पैसा कुछ नहीं सिर्फ हाथों की मैल है - यही विश्व की अगुवाई कर के एक नए विश्व की रचना करेंगे I
हम  सभी शिक्षित स्त्री पुरुष एक मज़बूत संगठन बनाएं - मैंने इसका नाम सोचा है ASTHA - Association of Social Thinkers and Activists - आप manesiro@gmail.com पर ई मेल करें - आपको सामाजिक पुनर्निर्माण Year Book 2017 का ड्राफ्ट प्रेषित किया जाएगा - आप अपने बहुमूल्य विचार इसमें अंत में अंकित कर मुझे पुनर्प्रेषित करें - सभी के विचार संकलित कर के  वर्ष 2018 मार्च में इस पुस्तक को प्रकाशित किया जाएगा I
ASTHA एक ऑनलाइन संगठन है जो नि:शुल्क  है और कभी कोई फीस नहीं लेगा - सिर्फ सत्य और ज्ञान की शक्ति से आम नागरिकों को जागृत कर के देश और दुनिया बदल देगा - आप केवल ईमेल द्वारा जुड़े रहें और अपनों को जोड़ें I इन विचारों को समझें  और आगे बढ़ाएं - इन पोस्टों को शेयर करें I

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा, अगर हुकूमत करनी है तो मुगलों से सीखो अंग्रेजों से सीखो !

परिवार में अपराधी

ट्रम्प व मोदी का मुस्लिम द्वेष और सच्चा इस्लाम