ई०वी०एम० धांधली करने वाली पार्टी आंतरिक द्वेष और हिंसा से स्वयम छिन्न-भिन्न हो जायेगी !



ई०वी०एम० धांधली करने वाली पार्टी आंतरिक द्वेष और हिंसा से स्वयम छिन्न-भिन्न हो जायेगी !
ई०वी०एम० धांधली एक आत्मघाती कार्यवाही है एक फिदायीन हमला है यह सब के समझने की ज़रुरत है I
महत्त्वाकांक्षी लोगों को द्वेषपूर्ण कार्यवाही, हिंसा और अनर्थ से बचाने के लिए एक मज़बूत रुकावट की ज़रुरत होती है और अगर ऐसी कोई रुकावट कारगर नहीं है तो अनर्थ ही उसका परिणाम है I
यह रुकावट जनता की राय के रूप में होती है जिसको मीडिया प्रस्तुत करता है या यह रुकावट संविधान की व्याख्या के रूप में न्यायपालिका करती है और जब समय आता है जनता ऐसे लोगों को चुनाव में बाहर कर देती है I
ई०वी०एम० धांधली तभी संभव है जब मीडिया और न्यायपालिका पहले से ही अपना शील गँवा चुके हों I
ई०वी०एम० धांधली का निर्णय ले कर पार्टी वास्तव में एक "अवैध एक पार्टी तंत्र" लागू करती है और सारे महत्वकांक्षी - दुष्ट और सज्जन इसी पार्टी में शामिल हो जायेंगे I
1 मान लीजिये देश में 550 पद हैं और पार्टी 500 पदों को जीतने को सोचती है तो उसे 50 ऐसे लोग चुनने होंगे जो हारने को तैयार हैं - लेकिन चुनाव परिणाम के पूर्व तक इनमें से कई के मन में जीतने की तमन्ना जागेगी और वे पार्टी प्रेसिडेंट पर आखिरी समय तक दबाव बनाए रखेंगे और फिर हारने के बाद पार्टी प्रेसिडेंट के दुश्मन हो जायेंगे I
2 उधर उन 500 पदों में हर पद पर टिकेट पाने के दो तीन चार महत्वकांक्षी व्यक्ति होंगे जो जानते हैं टिकेट मिलने का मतलब 'निश्चित विजय' है तो वे अपने प्रतिद्वंदी को टिकेट मिलने के पूर्व ही डराने की कोशिध करेंगे और कुछ वास्तव में हत्या कर देंगे और वे सभी लोग जिन्हें टिकेट नहीं मिला वे पार्टी प्रेसिडेंट के दुश्मन हो जायेंगे I
कुछ हत्याएं टिकेट बंट जाने के बाद और कुछ परिणाम घोषित हो जाने के बाद भी होंगी I
वर्तमान  में जिन्हें टिकेट नहीं मिलता उनके पास अनेक रास्ते हैं जिन पर चल कर वे द्वेष और हिंसा से बच  सकते हैं :
दूसरी पार्टी में जा सकते हैं
दूसरी पार्टी बना सकते हैं
स्वतंत्र चुनाव लड़ सकते हैं
जिसे टिकेट मिला उसे हराने की कोशिश कर सकते हैं
अवैध एक पार्टी तन्त्र में इनमें से किसी में सफलता की कोई संभावना है ही नहीं इसलिए द्वेष और हिंसा को रोकने का कोई रास्ता भी नहीं है I            

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा, अगर हुकूमत करनी है तो मुगलों से सीखो अंग्रेजों से सीखो !

परिवार में अपराधी

ट्रम्प व मोदी का मुस्लिम द्वेष और सच्चा इस्लाम